सीएम धामी के बागेश्वर में हुए रोड शो में उमड़ा जन सैलाब
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को चेलि ब्वारयूं कौतिक (मातृशक्ति उत्सव) कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने बागेश्वर दौरे पर पहुंचे.

इस इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट, बागेश्वर में विकास खण्ड कपकोट से केदारेश्वर मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद स्थानीय जनता ने पुष्प वर्षा से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक श्री सुरेश गढ़िया, विधायक श्रीमती पार्वती दास मौजूद रहे।

#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




