(स्पोर्ट्स डेस्क) : केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर आज भारतीय गेंदबाजों का कहर देखने को मिला है. भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी महज 55 रन पर ही सिमट गई है. अफ्रीकी बल्लेबाज एक सेशन भी नहीं टिक पाए. भारत की ओर से सिराज ने 6 विकेट हासिल किए. बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले. भारत ने केपटाउन में पहली बार टेस्ट मैच जीतने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. क्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 55 रन बनाए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो विकेट मिले। दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। काइल वेरेने ने 15 रन बनाए और डेविड बेडिंगहम ने 12 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। एडेन मार्करम (2 रन), डीन एल्गर (4 रन), टोनी डी जॉर्जी (2 रन), ट्रिस्टन स्टब्स (3 रन), मार्को यानसेन (0 रन), केशव महाराज (3 रन), कगिसो रबाडा (5 रन), नांद्रे बर्गर (4 रन) पर आउट हुए।
 

#MohammedSiraj#ndiavsSouthAfrica#INDVsSA2ndTestDay1#INDVsSA2ndTest#TestCricket#BCCI#ICC#Teamindia#INDvsSA,