(बॉलीवुड डेस्क): 'बिग बॉस 17' से अनुराग डोभाल बाहर हो चुके हैं। 'बिग बॉस 17' धीरे-धीरे फिनाले के करीब बढ़ रहा है। बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद 'बाबू भैया' अनुराग डोभाल आज बुधवार को वापस अपने घर लौट आए। देहरादून एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अपने माता-पिता से लिपटकर खूब रोए। बिग बॉस का घर सिर्फ रियल पर्सनैलिटी दिखाने का ही नहीं बल्कि दिमाग से प्लानिंग करने का भी गेम है. इस बार तो बिग बॉस ने खुद ही इस बात को साबित कर दिया है. बिग बॉस ने ऐसी चाल चली है कि फेमस यूट्यूबर राइडर अनुराग डोभाल को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस बात से बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव भी खासे नाराज दिखाई दिए और बिग बॉस को अनफेयर बताया. अनुराग डोभाल को फॉलो करने वालों की लिस्ट बहुत लंबी हैं। जिसे यूट्यूबर ने ब्रोसेना नाम दिया है। अब अनुराग डोभाल के अचानक एविक्शन ने उनके फैंस को नाराज कर दिया है। अनुराग डोभाल की इंस्टा स्टोरी में ब्रोसना का पोस्ट शेयर किया गया है। अनुराग डोभाल ने कहा है कि उन्हें एलिमिनेट होने का काफी दुख है, क्योंकि उन्हें बाहर की वोटिंग से नहीं बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है।

बिग बॉस 17 के एलिमिनेशन की बात करें तो घर से अब तक 11 कंटेस्टेंट्स को बेघर किए जा चुका है। इनमें अनुराग डोभाल के अलावा नील भट्ट, रिंकू धवन, ऐश्वर्य शर्मा, खानजादी, सना रईस खान, सनी आर्या, जिगना वोरा, नावेद सोले, मनस्वी ममगई और सोनिया बंसल का नाम शामिल है। 

#elvishyadav#AnuragDobhal#BiggBoss17# BiggBoss#Salmankhan#Bollywoodnews#Eentertainmentnews ,