भव्य होंगे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, बनाया गया मेगा प्लान
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा ने पूरे देश में विशेष कार्यक्रम चलाने के लिए एक देशव्यापी अभियान की रूपरेखा तय की है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के 4,000 संत-महात्मा एवं समाज के 2,500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह वाले दिन हर मंदिर परिसर में सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। उत्तराखंड में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य होगा। कार्यक्रम के तहत 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत पहुंचाने का अभियान पूरा होगा। इसके बाद प्रदेश के मंदिरों को सजाने-संवारने का काम होगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के सभी मंदिरों की सूची बनाई गई है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह वाले दिन हर मंदिर परिसर में सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। सभी राम भक्तों से अपने-अपने घरों के मंदिरों में दीपक जलाने, घरों में प्रकाश करने जैसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के बैकग्राउंड पोस्टर को बदल दिया है. पार्टी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तस्वीर को अपना नया बैकग्राउंड पोस्टर बना लिया है. बीजेपी के सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म्स पर लगाए गए नए बैकग्राउंड पोस्टर में 'जय श्रीराम' के नारे के साथ अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तारीख '22 जनवरी 2024' लिखी हुई है. विगत 30 दिसंबर को अयोध्या यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत सभी देशवासियों से श्रीराम ज्योति जलाने और दीपावली मनाने का भी अनुरोध किया हैं. कार्यकर्ता अयोध्या से भेजे गए पूजित अक्षत को लेकर घर-घर जाकर लोगों से पार्कों, मंदिर परिसरों में एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सजीव प्रसारण सामूहिक रूप से देखने का अनुरोध कर रहे हैं। वे इस अवसर पर लोगों से मंदिरों में जाकर भजन-कीर्तन, रामायण पाठ करने का भी अनुरोध कर रहे हैं। बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसको लेकर काफी जोर-शोर से तैयारियां चल रही है।

आपको बता दें कि, आने वाले दिनों में देश भर के 430 से ज्यादा शहरों से अयोध्या के लिए रेगुलर या विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे तीन दर्जन के लगभग विशेष ट्रेन देश के अलग-अलग शहरों से अयोध्या के लिए चलाने जा रहा है ताकि देशभर के श्रद्धालुओं को अयोध्या पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो। देशभर से अयोध्या आने वाले भक्तों के सहयोग करने का दायित्व उत्तर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता निभाएंगे और जरूरत पड़ने पर इस अभियान में उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों के कार्यकर्ताओं का भी सदुपयोग किया जाएगा। पार्टी की योजना प्रतिदिन 50 हजार के लगभग लोगों को राम मंदिर के दर्शन करवाने की है। ट्रस्ट ने बताया कि विभिन्न परंपराओं के श्रद्धेय संतों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में देश का सम्मान बढ़ाने वाले सभी प्रमुख व्यक्तियों को निमंत्रण दिया गया है। ट्रस्ट ने कहा है कि नए तीर्थक्षेत्र पुरम (बाग बिजैसी) में एक ‘टेंट सिटी’ स्थापित की गई है जिसमें छह ट्यूबवेल, छह रसोई घर और 10 बिस्तरों वाला एक अस्पताल बनाया गया है। देश भर से लगभग 150 चिकित्सक इस अस्पताल में बारी-बारी से अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए सहमत हुए हैं। ट्रस्ट ने कहा है कि समारोह में भाग लेने के लिए विभिन्न संप्रदायों के लगभग 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। जैसे-जैसे यह पल समीप आ रहा है, आमजन में जिज्ञासा भी बढ़ती जा रही है। उल्लेखनीय है कि अयोध्या में सात दिनों तक वृहद स्तर पर अनुष्ठान प्रक्रिया चलेगी, जिसकी शुरुआत 16 जनवरी से होगी।
सात दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम
- 16 जनवरीः मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान
- 17 जनवरीः रामलला की मूर्ति के साथ अयोध्या भ्रमण करेगी शोभायात्रा, मंगल कलश में सरयू का जल लेकर मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु
- 18 जनवरीः गणेश अंबिका पूजन, वरुण पूजन, मातृका पूजन, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजन आदि से विधिवत अनुष्ठान आरंभ होगा
- 19 जनवरीः अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन
- 20 जनवरी: मंदिर के गर्भगृह को सरयू के पवित्र जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास होगा
- 21 जनवरीः 125 कलशों से दिव्य स्नान के बाद शैयाधिवास कराया जाएगा
- 22 जनवरीः सुबह पूजन के बाद मध्यान्ह काल में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा होगी.
#RamMandir#Ramlala#AyodhyaRamMandir#RamMandirPranPratishtha#RamMandir#RamTempleInauguration,







