केपटाउन में शुरू होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच आज केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगा .दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में पारी और 32 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है. टीम इंडिया को सीरीज ड्रॉ करने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना जरूरी है. केपटाउन में टॉस की भूमिका अहम होगी, क्योंकि तापमान 33.34 के बीच है और पिच पर हरी घास है. केपटाउन में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहेगा. भारतीय टीम अब तक यहां एक भी मैच नहीं जीत सकी है। उसे छह में से चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे है। टीम मौजूदा सीरीज में 0-1 से पीछे है। अगर वह इस मैच में जीत हासिल कर लेती है सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हो जाएगी . बैटिंग डिपार्टमेंट में टीम इंडिया कोई बदलाव नहीं करने जा रही है. रोहित शर्मा को यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और अय्यर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. इन तीनों युवा खिलाड़ियों के लिए यह मैच बेहद अहम साबित होने वाला है.
#INDVsSA2ndTest#TestCricket#BCCI#ICC#Teamindia#INDvsSA,







