दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी के तीन बार नोटिस देकर बुलाने पर भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं.  ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला केस में 3 जनवरी को पूछताछ के लिए तीसरा समन जारी किया था। इससे पहले दो समन में भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी ने 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन तब सीएम विपश्यना के लिए चले गए थे। सीएम ने 3 जनवारी यानी बुधवार को ईडी को पत्र लिखकर जवाब दिया। केजरीवाल ने ईडी को भेजे जवाब में कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के नाते वह राज्यसभा की चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। इसके अलावा गणतंत्र दिवस की तैयारी में भी लगे हुए हैं, ऐसे में ईडी अपने सवालों की फेहरिस्त भेजना चाहे तो भेज सकती है, उनके जवाब दे देंगे। उन्होंने ईडी को भेजे गए पत्र में उनके सवाल का जवाब नहीं देने के मामले में घेरा। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने पांच ऐसे बिंदुओं के बारे में बताया है, जिनके आधार पर जांच एजेंसी केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है. इसमें केजरीवाल के घर पर शराब नीति को लेकर मीटिंग से लेकर पार्टी को मिलने वाले पैसे तक का जिक्र किया गया है. इन सबके बीच इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि ईडी गुरुवार (4 जनवरी) को दिल्ली सीएम को एक और नोटिस भेज सकती है.

ईडी समन मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दो साल में कई बार छापे पड़े। कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। ऐसे फर्जी केस में आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल में इन्होंने रखे हैं। खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। पूछताछ के बहाने केजरीवाल को बुला लो और गिरफ्तार कर लो, ताकि में लोकसभा चुनाव में प्रचार ना कर पाऊं। दिल्ली के सीएम ने कहा कि ये सारे नोटिस गैर कानूनी हैं। क्या मुझे गैर कानूनी सम्मन का उत्तर देना चाहिए। मुझे लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने की साजिश है। भाजपा का मकसद मुझे लोकसभा चुनाव के प्रचार से रोकना है। भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि जो इनकी पार्टी ज्वाइन कर लेते हैं। उसके सारे पाप धुल जाते हैं। मनीष सिसोदिया और संजय इसलिए जेल में हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा को ज्वाइन नहीं किया। हमें लोकतंत्र को बचाना है। मैं पूरी ईमानदारी से इनका मुकाबला कर रहा हूं।

#AAPPARTY#ArvindKejriwalNews#DelhiLiquorCase#DelhiExcisePolicy#EDCaseAgainstArvindKejriwal#ArvindKejriwal,