लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में आए दिन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे भू-माफिया के खिलाफ योगी बाबा का बुलडोजर खूब गरज रहा है. इसी कड़ी में कन्नौज के छिबरामऊ में विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधीर पुर नगरिया गांव में हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ के तीन मंजिला मकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ ने 25 दिसंबर को वारंट तामील कराने गई पुलिस पर हमला किया था। हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुनुआ की ओर से चलाई गई गोली से जख्मी हुए सिपाही सचिन राठी की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई थी। इस आरोप में मुनुआ के साथ ही उसकी पत्नी और एक नाबालिग पुत्र को पुलिस ने पकड़ा था। हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव ने विशुनगढ़ थाना इलाके के धरनीधीर पुर नगरिया गांव सभा के गांटा संख्या 578 क्षेत्रफल .0080 हेक्टेयर पर तीन मंजिला मकान बनवाया था। गांव सभा की जमीन को अवैध अतिक्रमण कर बने मकान को अवैध बताते हुए एसडीएम उमाकांत तिवारी ने धारा 133 सीआरपीसी की कार्रवाई करते हुए दो जनवरी को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। योगी बाबा का बुलडोजर बिना जाति-धर्म देखे सिर्फ गलत और अपराधियों पर कहर बनकर टूट रहा है.

#UPNews#KannaujCase#UPPolice#Lucknownews#YogiBababulldozer,