शीतलहर के चलते मुजफ्फरनगर में 8 व 9 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल
मुज़फ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी में पड़ रही कड़ाके ठंड और शीतलहर के कारण कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. मुजफ्फरनगर में भी जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 8 जनवरी और 9 जनवरी को कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की छुट्टी के आदेश दिए हैं. वहीं 9वीं से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं संचालित होगी। इसके साथ ही विद्यालय खुलने का समय इन दो दिनों में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा और बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि यह आदेश आगामी दो दिन के लिए है। सभी बोर्ड के विद्यालय इसका अनुपालन करेंगे। सुबह-शाम पड़ रहे घने कोहरे के कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया.
#Muzaffarnagarnews#UPSchoolClosed#Muzaffarnagar#UPNews,







