डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में 300 से ज्यादा बच्चों ने किया प्रतिभाग
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वधान में रविवार को बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन हुआ जिसमें समस्त जिले के ताइक्वांडो के 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया , जिसमें ताइक्वांडो ट्रेनिंग स्कूल के विद्यार्थीयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए 100% परिणाम दिया आश्रित , कश्वी , कुणाल , गुड्डी ,आंचल काव्या , अभिषेक, मृदुल , प्रिंस, दीपक ,रूद्र ,निशांत ,उपासना , नव्या , अर्पिता , वेदांश सुप्रिया सेमवाल ने यैलो बैल्ट जीती और दिव्यम वरदान, आरव जैन, निवेदिता शाह और वैभव सोनी ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की तथा हर्षित साहनी ने ग्रीन वन बेल्ट औरअनिकेत शर्मा व अनंत ने ब्लू वन बेल्ट जीती शांवि और संस्कृति ने रेड बेल्ट अपने-अपने नाम दर्ज करवाई।

टेस्ट के दौरान संघ के सचिव शशिकांत शर्मा , वीरेन्द्र कुमार , कोच विजय प्रसाद तथा अन्य मौजूद रहे, सभी बच्चे बड़ोवाला क्षेत्र के अंतर्गत विद्यास्थल चिल्ड्रन एकेडमी में कोच विजय प्रसाद के अंतर्गत प्रशिक्षण ले रहे हैं।

#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







