खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में इजरायल से लेकर बांग्लादेश तक के देशों ने भारत का समर्थन किया है. दरअसल 2 जनवरी को पीएम मोदी ने केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप का दौरा किया था। इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। पीएम के इस पोस्ट पर मालदीव की मंत्री मरियम शिउना ने अपमानजनक टिप्पणी की थी और उनका मजाक उड़ाया था। इस बीच एनसीपी चीफ शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वो हमारे देश के पीएम हैं. किसी दूसरे देश का कोई भी शख्स प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करता है तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे. शरद पवार ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री पद का सम्मान करना ही चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने देश के बाहर की किसी बात को भी स्वीकार नहीं करेंगे.

#IndiaMaldivesRow#PM#PMModi#NCP#SharadPawar,