(बॉलीवुड डेस्क): 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। राम भक्तों के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद ही खास है क्योंकि इस दिन अयोध्या के ऐतिहासिक श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. समारोह में आने वाले मेहमानों को निमंत्रण भी भेजा जा चुका है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया.  ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। राम मंदिर समिति की ओर से कई बॉलीवुड कलाकारों को निमंत्रण भेजा गया है। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को भी न्योता मिला है। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ फोटोज आग की तरह वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अयोध्या में बने श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला हुआ है.

बॉलीवुड के इन सितारों में किया गया आमंत्रित
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के सिने स्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रजनीकांत, संजय लीला भंसाली, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, ऋषभ शेट्टी मधुर भंडारकर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल, प्रभास और यश को निमंत्रण भेजा गया है.

इन हस्तियों की भी मिला बुलावा
खेल जगत से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी आमंत्रित किया गया है. इनके अलावा प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है. चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो के निदेशक नीलेश देसाई और कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया है.

#RamMandirInauguration#RamMandirOpening#AliaBhattRanbirKapoor#AliaBhattRanbirKapoorRamMandirInvitaion#RamMandirInvitaion,