भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया. पिछले साल 2023 में वनडे विश्व कप में मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था. उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस अवॉर्ड को पाने वाले आखिरी क्रिकेटर शिखर धवन थे. शिखर को 2021 में यह सम्मान मिला. पिछले साल कोई भी क्रिकेटर इस अवॉर्ड के लिए नामित नहीं था लेकिन इस बार शमी ने यहां अपनी जगह बनाई. शमी के साथ ही 23 अन्य खिलाड़ियों को भी अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. आज सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति भवन में नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी शुरू हुई. सबसे पहले द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए गए. इसके बाद खेल की अलग-अलग विधाओं में बीते साल दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा गया.
#PresidentDraupadiMurmu#MohammedShamiArjunaAward#MohammedShami#NationalSportsAwardCeremony#ArjunaAward,







