देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पहाड़ो की रानी मसूरी में  विंटरलाइन कार्निवाल शुरू हो गया हैं, सर्वे मैदान में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, एसडीएम डा. दीपक सैनी और उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने सांस्कृतिक शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। कॉर्निवाल में स्टार नाइट के पहले दिन रात सात बजे पद्मश्री बसंती बिष्ट और रात आठ बजे लोक गायिका रेशमा शाह, रुहान भारद्वाज टाउन में अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी,  इस बार विंटरलाइन कार्निवाल का आयोजन खास रहेगा। इसमें उत्तराखंड के लोक कलाकार प्रस्तुति तो देंगे ही, साथ ही बालीवुड कलाकार भी अपना जादू बिखेरेंगे। कार्निवाल में कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत और कलाकार प्रस्तुति देंगे।

पहाड़ो की रानी मसूरी में विंटरलाईन का नजारा देखने के लिए देश विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। माना जाता है कि विंटरलाईन विश्व में कुछ स्थानों पर देखी जाती है स्विट्जरलैंड में तथा जिनमें भारत के मसूरी, प्रमुख स्थल है। मूसरी विन्टरलाईन कार्निवाल का उद्देश्य पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरती को दिखाने तथा राज्य की संस्कृति एवं स्थानीय परम्परा, व्यंजन, उत्पाद को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विंटरलाइन कार्निवाल में राज्य की संस्कृति के साथ ही देश के अन्य राज्यों के पारम्परिक नृत्य एवं विधाओं को दर्शाते कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्टस, कार्यक्रम में साईकिल रैली, हार्ले डेविडसन बाइक रैली, साहसिक खेल, विन्टेज कार रैली, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति, स्टार नाईट आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जो मसूरी आए सैलानियों को अपनी ओर आकर्षिक करते हैं। इसके अतिरिक्त नेचर वॉक, हेरिटेज वॉक, नेचर फोटोग्राफी, ट्रैकिंग , बर्डवाचिंग कार्यक्रम, जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट, बॉली बॉल, कराटें, स्केटिंग, रॉक क्लाईमिंग के साथ ही फूड स्टॉल आदि कार्यक्रम हैं।

#Mussoorienews#MussoorieWinterlineCarnival2023#MussoorieWinterlineCarnival#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,,