सेंचूरियन टेस्ट में बैकफुट इंडिया, डीन एल्गर शतक लगाकर नाबाद
(स्पोर्ट्स डेस्क): सेंचूरियन में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमटी थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पास 11 रन की बढ़त है। अभी भी अफ्रीकी टीम के पांच विकेट बचे हुए हैं। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं और मार्को यानसेन तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 1 कामयाबी मिली. इससे पहले, केएल राहुल ने अपना 8वां टेस्ट शतक जड़कर भारत को 245 रन तक पहुंचाया। दिन की शुरुआत 208/8 से करते हुए, राहुल ने सिराज और प्रसिद्ध के साथ बहुमूल्य रन जोड़कर भारत को सम्मानजनक कुल तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए, जबकि डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए।
#IndiaandSouthAfrica#INDvsSATest2nDay#Testcricket#BCCI#Teamindia#INDvsSA,







