कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली जाकर जेपी नड्डा को सौंपा इस्तीफा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा. कैलाश विजयवर्गीय साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए थे. तभी से वो इस पद पर लगातार बने रहे. उन्हें इस पद पर 9 साल हो गए हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का हवाला देकर राष्ट्रीय जिम्मेदारी से खुद को मुक्त कर लिया। कैलाश विजयवर्गीय को 9 साल पहले राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली थी। तब वे मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री थे। इस्तीफा देकर केंद्र की राजनीति में गए थे।
बीजेपी महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, आज मैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा से मिला. हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुसार मैंने महासचिव पद से इस्तीफा देते हुए उन्हें सौंप दिया." विजयवर्गीय ने आगे कहा, मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले अमित शाह फिर जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में देश के अलग-अलग स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया. हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा।
#KailashVijayvargiya#MPPolitics#BJP#JPNadda,







