ललन सिंह ने जदयू के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. कार्यकारिणी की अहम बैठक में ललन सिंह ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद कहा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केसी त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जेडीयू के बीच कोई विवाद नहीं है. बिहार इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे के मामले पर मॉडल बनेगा. वहीं ललन सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि जो एजेंडा चला जा रहा था वह पूरी तरह गलत है, किसी तरह बीजेपी या एनडीए के साथ नहीं जा रहे हैं. इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे.
#LalanSinghResigned#JDU#NitishKumar#Biharnews,







