IND vs SA: भारत को पारी और 32 रनों से हार मिली शर्मनाक हार
(स्पोर्ट्स डेस्क) : टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 408 रन बनाए। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी। भारत दूसरी पारी में 131 रन पर ऑलआउट हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया को इस हार के बाद एक और मुश्किल का सामना करना पड़ा. आईसीसी ने भारतीय टीम पर स्लो ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया है. टीम इंडिया पर 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है. भारतीय टीम ने हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो पॉइंट्स भी गंवाए हैं. टेस्ट में हार के बाद भारत 16 अंक और 44.44 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर था। अंकों की कटौती के कारण टीम इंडिया अब छठे स्थान पर आ गई। उसके खाते में 14 अंक और 38.89 अंक प्रतिशत हैं।
#IndiavsSouthAfrica#BCCI#Testcricket,







