अयोध्या में पीएम मोदी, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन
अयोध्या ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम मोदी आज अयोध्या दौरे पर हैं इस दौरान उन्होंने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अमृत भारत और वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रोड शो के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुष्प वर्षा की और जय श्री राम के नारों के साथ उनका स्वागत किया । पीएमओ के अनुसार, 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन 'सभी के लिए सुलभ' और 'आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन' होगा.

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथऔर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें फूल भेंट किए. पीएम मोदी ने अयोध्या में एक घंटे तक रोड शो किया, जिसमें सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ दिखाई दी. लोगों को जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भी सुना गया. पीएम पर फूल भी बरसाए गए. रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला, जो पीएम की तरफ हाथ हिलाकर उनका स्वागत कर रहे थे.

#PMNarendraModi#CMYogi#PMModiAyodhya#PMModi#Ayodhya#yodhyanews,







