देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गयी हैं इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून परेड ग्राउंड स्थित महानगर पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में उत्तराखंड लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने के लिए तैयार है।

भाजपा ने टिहरी लोकसभा का कार्यालय देहरादून महानगर, हरिद्वार लोकसभा कार्यालय हरिद्वार शहर, पौड़ी गढ़वाल का कार्यालय श्रीनगर, नैनीताल का ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा का कार्यालय अल्मोड़ा में बनाया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पदाधिकारीगण, विधायकगण एवं कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#narendramodi#BJP#BJPUttarakhand#mahendrabhatbjp#dushyanttgautam#LoksabhaElection2024#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,