केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने यूपी की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी का किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । मुजफ्फरनगर में खादर क्षेत्र के तुगलपुर कमहेड़ा गाँव में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी काऊ सेंचुरी बनाई गयी है, सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने काऊ सेंचुरी में पहुँचकर इसे शुरू कराते हुए इसमे गौवंशो को रखवाया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि 64 करोड़ रुपए के अनुमानित बजट में 20 एकड़ भूमि में फैले इस अभ्यारण्य में 5,000 से अधिक आवारा पशुओं को रखने की क्षमता होगी। मंत्री संजीव बालियान ने कहा, गौ अभ्यारण्य का निर्माण आठ महीने के रिकार्ड समय में पूरा किया गया और मुजफ्फरनगर की सड़कों या खेतों से आवारा मवेशियों को फरवरी के माह के अन्त तक यहां लाया जाएगा। परियोजना के लिए जिला स्तर पर एक संचालन समिति बनाई गई है जो गौ अभ्यारण्य का संचालन करेंगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि काऊ सेंचुरी का निर्माण करीब 8 महीने के रिकॉर्ड समय में हुआ है एवं केंद्र सरकार के सहयोग से एनडीए के द्वारा इसका निर्माण किया गया है। मुजफ्फरनगर में जितने आवारा, बेसहारा या जिन किसानों के खेतों में गोवंश से समस्या हो रही है उन सभी गोवंशों को यहां लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में यह पहली गौ अभ्यारण्य है। अगर यह परियोजना कामयाब रही तो अन्य जनपदों में भी इसे साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण्य परियोजना से जनपद के काफी लोग जुड़ रहे हैं, इसमें जिले के बिजनेस मैन, व्यापारी और औधोगिक क्षेत्र के लोग आगे बढ़कर आए हैं। साथ ही किसानों को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा।
#Muzaffarnagarnews#UPNews#SanjeevBalyan,







