(बॉलीवुड डेस्क): ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ को रिलीज के साथ ही दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। जिस वजह से एरियल एक्शन ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म 25 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लॉन्ग वीकेंड का इस फिल्म को बहुत फायदा हुआ है. फिल्म 4 दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी. आपको बता दें कि इस एक्शन फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी हैं। फिल्म में हर किसी की एक्टिंग की बहुत तारीफ हो रही है. सभी ने अपने किरदार को बहुत ही बखूबी निभाया है. फिल्म ने पहले दिन 24.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी वहीं दूसरे दिन 41.20 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

#Bollywoodnews#Entertainmentnews#Fighter#FighterBoxOfficeCollection,