समान नागरिक संहिता देवभूमि के लिए ऐतिहासिक क्षण; सीएम धामी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश कर दिया है। सीएम धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से हमने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लाने का जो ‘संकल्प’ प्रकट किया था, उसे आज हम पूरा करने जा रहे हैं। हमारी सरकार ने पूरी जिम्मेदारी के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेते हुए समान नागरिक संहिता का विधेयक विधानसभा में पेश कर दिया है। देवभूमि के लिए वह ऐतिहासिक क्षण निकट है जब उत्तराखण्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ का मजबूत आधार स्तम्भ बनेगा।
सीएम धामी ने कहा की प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से विधानसभा में पेश विधेयक पर सम्मानित सदस्यों द्वारा सकारात्मक चर्चा की जा रही है। हम विधानसभा में प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
#UCCInUttarakhand#UCC#UCCBill#UCCBillinUttarakhand#UttarakhandUCCBill#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,






