हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई ठिकानों पर तलाशी ली गई है। सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े कथित वन घोटाला मामले में दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है. इससे पहले पिछले साल अगस्त में विजिलेंस विभाग ने भी हरक सिंह रावत के खिलाफ की कार्रवाई थी. सूत्रों के अनुसार दो अलग-अलग मामलों में ED रेड्स हो रहीं हैं. एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है और दूसरा एक अन्य जमीन घोटाला है. साल 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने हरक सिंह रावत को अनशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निकाल दिया गया था.
#HarakSinghRawat#ED#UttarakhandEDRaid#EDInUttarakhand,







