देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखण्ड में नई फिल्म नीति 2024 को कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर उत्तराखण्ड के फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों में उत्साह का माहौल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में तैयार नई फिल्म नीति को काफी आकर्षक और उदार बनाया गया है। इसमें न केवल देश और प्रदेश की फिल्मों बल्कि विदेशी फिल्मकारों को उत्तराखंड में फिल्म बनाने के लिए कई सुविधाएं देने का निर्णय किया गया है। सरकार ने राज्य में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी फिल्म बनाने वालों के लिए सब्सिडी आठ गुना बढ़ा दी है। वहीं, आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में फिल्मों की राज्य में शूटिंग करने वालों की सब्सिडी भी दोगुनी कर दी है।

इसी क्रम में आज सूचना भवन में सूचना अपर निदेशक श्रीमान आशीष त्रिपाठी जी व संयुक्त निदेशक सूचना श्रीमान नितिन उपाध्याय जी को उत्तराखंड में सबसे बेहतरीन फिल्म पॉलिसी लाने पर हमारे उत्तराखण्ड के फिल्म निर्माता निर्देशकों ने बधाई दी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया ।
इस दौरान बधाई देने वालों में कलर्ड चेकर्स फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निर्माता श्री वैभव गोयल जी, फिल्म निर्देशक कांता प्रसाद जी, पोथली फिल्म के निर्माता निर्देशक श्री रवि ममगाईं जी, अनन्या फिल्म्स के निर्माता व फिल्म एडिटर मोहित कुमार जी, फिल्म अभिनेता श्री बृजेश भट्ट जी, हमारे प्रोडक्शन हेड श्री क्षितिज सिंह जी, बेहतरीन रैपर निखिल नाहर जी, हाल ही में ऋषिकेश में शूट हो रही राजकुमार राव की बॉलीवुड फिल्म से जुड़े सहयोगी भी मौजूद रहे। धामी कैबिनेट ने उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 को मंजूरी दे दी है. राज्य में रोजगार और उत्तराखंड में रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए नई “फिल्म नीति 2024” इस विषय पर फोकस करेगी। 

#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,