IND vs SL: लखनऊ पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
लखनऊ : भारत-श्रीलंका सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच इस दौरान तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज और दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जाएगी. दौरे की शुरुआत T20 इंटरनेशनल सीरीज से होगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 24 फरवरी को लखनऊ स्थित इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ खेले जानें वाले पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम बीते कल लखनऊ पहुंच गई है. बीसीसीआई ने इस दौरान का एक वीडियो भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ी एव स्टाफ बस से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं.
khabarnewindia,uttarakhandbjp,cmdhami,uttarakhandcongress,election2022,,







