अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अयोध्‍या की रैली में विरोधियों पर जमकर हमले किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी 300 का आंकड़ा पार करेगी। कहा कि भाजपा राज्य में एक मजबूत और दमदार सरकार देगी। भाजपा राज्य में मजबूत और स्थायी सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि पांचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार अभियान का प्रारंभ मैं प्रभु राम की नगरी अयोध्या से कर रहा हूं। कहा कि हम अयोध्या की पांचों सीटें जितेंगे, तो उत्तर प्रदेश में 325 सीटों का समर्थन भाजपा को प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश में 325 सीट जीतने का मतलब प्रदेश में एक मजबूत और दमदार सरकार होगी। उन्‍होंने कहा कि 2017 से पहले बिजली वितरण में भी भेदभाव होता था. कहा कि भाजपा की सरकार ही संकट के समय में लोगों के साथ खड़ी रहती है। आप सभी लोगों ने इसको कोरोना संक्रमण के समय देखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर में हर उस जगह को लेकर सक्रिय रहे जहां कोरोना संक्रमण फैल रहा था। उन्होंने कहा कि हमने भी हर जिले का दौरा किया।

khabarnewindia,uttarakhandbjp,cmdhami,uttarakhandcongress,election2022,,