उत्तर प्रदेश में भाजपा कर रही कौमी चौपाल की शुरुआत
मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : बीजेपी ‘कौम की बात-कौम के साथ’ चौपाल कार्यक्रम शुरू करने जा रही है. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम ग्रामीण इलाकों में चौपाल लगाकर मुसलमानों को अपने साथ जोड़ने का प्लान बनाया है जिससे कि 2024 में प्रदेश के सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज की जा सके. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से पश्चिमी यूपी से कौमी चौपाल की शुरुआत की जा रही है। मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर तहसील बुढाना के कसेरवा में आज कौमी चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली शामिल होंगे। इसके साथ ही जमात उलेमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सुएब क़ासमी और यूपी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी भी कौमी चौपाल में शिरकत करेंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश के चार हजार से ज्यादा गांव में ‘कौम की बात कौम के साथ’ नाम से चौपाल लगाए जाएंगे. कौमी चौपाल के जरिए लोगों को केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार द्वारा मुस्लिमों के लिए किए जा रहे कामों से वाकिफ कराया जाएगा.
#UPPolitics#Muzaffarnagarnews#UPNews#BJP#Election2024#Loksabhaelection,







