(स्पोर्ट्स डेस्क): राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है, सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने तो विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारतीय टीम ने अपने नाम किया था. भारत ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी. साथ ही भारत के लिए दो खिलाड़ी इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं. सरफराज खान और ध्रुव जुरेल अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं, कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया, रोहित शर्मा 131 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा की पारी में 16 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. उनके टेस्ट करियर का यह 11वां शतक रहा। भारत ने पहले सत्र में लंच तक तीन विकेट गंवाकर 93 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे सत्र में भारत ने 27 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बनाए। यह तीन टेस्ट में पहली बार है जब भारत ने एक पूरे सत्र में बल्लेबाजी के दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। यशस्वी जायसवाल 10 रन, शुभमन गिल खाता खोले बिना और रजत पाटीदार पांच रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित के आउट होने के बाद जडेजा ने सरफराज के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया है. सरफराज 33 गेंद में 27 रन बना चुके हैं. भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 274 रन है. जडेजा 93 रन बनाकर खेल रहे हैं.

#IndiavsEngland#BCCI#ICC#Testcricket# INDvsENG#RohitSharma,