(स्पोर्ट्स डेस्क)  : राजकोट में मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 445 रनों पर ऑलआउट हो गई है. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 112 रन बनाए. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रनों की पारी खेली. इसके अलावा सरफराज खान ने 62, ध्रुव जुरेल ने 46 और रविचंद्रन अश्विन ने 37 रनों का योगदान दिया. अंत में जसप्रीत बुमराह ने 28 गेंद में 26 रनों की पारी खेली. बुमराह ने तीन चौके और एक छक्का जड़ा. वहीं इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. इसके अलावा रेहान अहमद को दो सफलता मिली. जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले और जो रूट ने एक-एक विकेट हासिल किया. इंग्लैंड को पारी का पहला झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट भी पूरे कर लिए. अश्विन ने इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली को आउट 15 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. अश्विन टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के 9वें गेंदबाज बने हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आज मैच का दूसरा दिन है, इंग्लैंड को 89 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ये 89 रन इंग्लैंड ने 13.1 ओवर में बनाए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने जैक क्राउली को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। यह अश्विन का टेस्ट में 500वां विकेट रहा। वह इस आंकड़े को छूने वाले नौवें क्रिकेटर हैं। वहीं, भारत के वह दूसरे गेंदबाज और कुल मिलाकर पांचवें स्पिनर हैं। कुंबले के नाम टेस्ट में 619 विकेट हैं।

#INDvsENG3rdTest#IndiavsEngland#BCCI#ICC#Testcricket# INDvsENG#RohitSharma,