किसान आंदोलन के भारत बंद का मिलाजुला असर
नई दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देशभर में किसान आंदोलन के भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला, भारत बंद की वजह से दिल्ली-एनसीआर का हाल बहुत बुरा हो चुका है. घंटों लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है. इस ट्रैफिक जाम के आगे दिल्ली यातायात पुलिसकर्मी व अधिकारी बेबस नजर आए. सुबह से ही कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है. हजारों लोग परेशान होते नजर आये। किसानों ने आज 16 फरवरी को भारत बंद का एलान कर रखा है, लेकिन पूरे देश में इसका कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में दुकानें और व्यापारिक-शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह खुले रहे और सामान्य कामकाज हुआ। देश के सबसे बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान में भी कहीं बंद का असर दिखाई नहीं पड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद 16 फरवरी को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इसके अलावा देशभर के किसान मुख्य सड़कों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक जाम करेंगे।
#BharatBandh#BharatBandh2024#FarmersProtest,







