मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से किये चार टाइम बम बरामद, एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है, उसके पास से चार टाइम बोतल बम (आईईडी) बरामद किए गए हैं। एसटीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है, पुलिस टीम ने आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। मेरठ से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। बताया गया कि ये टाइम बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे। 

#MuzaffarnagarNews#UPNews#UPSTF,