अयोध्या में सीएम योगी ने मंत्री व विधायकों के साथ किए रामलला के दर्शन
अयोध्या /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अयोध्या में सीएम योगी व विधायकों ने किए रामलला के दर्शन, सीएम योगी के साथ सरकार के सभी मंत्री और बीजेपी के विधायक मौजूद रहे. इनके अलावा विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना भी मौजूद रहे. इसके अलावा आरएलडी और बीएसपी के विधायकों भी राममला के दर्शन करने पहुंचे. अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। इसी क्रम में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रविवार को योगी सरकार ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना भी की. बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद में बीजेपी के सदस्य बसों द्वारा रविवार दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या पहुंचे. जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. रास्ते में लोगों ने बाराबंकी और अयोध्या की सीमा के पास विधायकों पर फूलों की वर्षा की. दर्शन करने के बाद इस मौके पर यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भावुक हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं यहां उस समय आया था जब यहां एक ढांचा खड़ा था। मैं उस समय भी आया था जब यहां एक चबूतरा बना हुआ था। आज भव्य मंदिर में दर्शन किए। मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं।
#AyodhyaRamMandir#CMYogiinRamMandir#RamMandir#UPNews#CMYogi#AyodhyaNews#YogiAdityanath,







