लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें: पीएम मोदी
नई दिल्ली, खबर न्यू इंडिया। बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिकॉर्ड मतदान की अपील की। आज सूबे के नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें। चाैथे चरण में 2.13 करोड़ मतदाता, 91 महिला प्रत्याशियों सहित कुल 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चौथे चरण के मतदान वाली 59 सीटों में 2017 के चुनाव में भाजपा ने 50, सपा ने चार, बसपा और कांग्रेस ने दो दो और अपना दल ने एक सीट जीती थी। इस चरण में योगी सरकार के दो मंत्रियों के अलावा दो केन्द्रीय मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
khabarnewindia,uttarakhandbjp,cmdhami,uttarakhandcongress,election2022, ,,







