खबर न्यू इंडिया न्यूज डेस्क। रणदीप हुड्डा नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म की वेब सीरीज कैट में नजर आएंगे। इस सीरीज में रणदीप मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रणदीप का यह वेब सीरीज डेब्यू है। इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक पर रणदीप के किरदार की झलक दिखायी गयी है। रणदीप ने फोटो शेयर करके लिखा, जब छिपने की कोई जगह ना मिले तो आप कहां जाएंगे? कैट का एलान करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है, जिसमें ड्रग्स, धोखा और खतरा एक साथ आकर बवाल मचाने वाले हैं। नेटफ्लिक्स पर फिल्म जल्द आ रही है। रणदीप ने कहा, कैट में ग्लोबल ऑडिएंस को प्रभावित करने के सारे मसाले मौजूद हैं। इस सीरीज के जरिए एक कलाकार के तौर पर मुझे नया चेहरा दिखाने का मौका मिला।

bollywood,bollywoodnews,bollywoodmovies,indiancinema,bollywoodsongs,hindicinema,indianactress,