रालोद के एनडीए में शामिल होने से पश्चिमी यूपी में बदल जाएंगे चुनावी समीकरण !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया हैं जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने अपने सारे विधायकों से बात कर ली है. हमें अल्प समय में फैसला लेना पड़ा, परिस्थितियां ऐसी थीं कि एनडीए के साथ जाने का फैसला लिया. वहीं जयंत चौधरी ने कहा कि हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं. लंबे वक्त से जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं. रालोद के एनडीए में शामिल होने से पश्चिमी यूपी के चुनावी समीकरण भी अब बदल जाएंगे। अब आगामी लोकसभा चुनाव में जाट वोट बैंक भी भाजपा की तरफ आता दिखाई देगा। अब इसके दो बड़े कारण हो गए हैं। पहले भाजपा सरकार ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा कर दी और अब रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने भी एनडीए में शामिल होने का एलान आधिकारिक तौर पर कर दिया है।
आरएलडी और बीजेपी गठबंधन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सीटों का गणित बदल जाएगा. वेस्ट यूपी में 27 सीटें हैं, जहां जाट वोटर्स किसी को जिताने और हराने का माद्दा रखते हैं. जयंत चौधरी जाटों के नेता माने जाते हैं. हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों में उनकी स्वीकार्यता है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने वेस्ट यूपी की 19 सीटें जीती थीं. जबकि सपा-बसपा गठबंधन को 8 सीटें मिली थीं. साल 2014 में बीजेपी ने यूपी में 71 सीटें जीती थीं. जयंत का बीजेपी के साथ जाना सिर्फ समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के लिए भी बड़ा झटका है.
#LokSabhaElection2024UP#allianceofBJPandRLD#RLD#JayantChaudhary#UPNews#Muzaffaranagarnews#LoksabhaElection2024#UPPolitics#NDA,







