सीएम योगी ने राज्यपाल से की मुलाकात, योगी कैबिनेट में रालोद को मिलेगी जगह !
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले एक दो दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। चर्चा यह है कि योगी कैबिनेट में ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान और रामपुर बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना को मंत्री बनाने की चर्चा चल रही है। आरएलडी कोटे से राजपाल बालियान को मंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में सहयोगी दलों में सीट शेयरिंग तय होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे हैं।
भाजपा यूपी में सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा (एक सीट), अपना दल (दो सीट), निषाद पार्टी (एक सीट) और रालोद (दो सीट) को छह सीटें देने पर सहमत हो गई है। संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले शुक्रवार या शनिवार को सौ से अधिक उम्मीदवारों की सूची और 10 मार्च तक करीब 250 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों में से भाजपा यूपी में सहयोगी दलों को छह सीट छोड़ सकती है। इसमें राष्ट्रीय लोकदल दो सीटों मिल सकती हैं, रालोद के अलावा अपना दल पार्टी भी दो सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जबकि निषाद पार्टी को संत कबीर नगर सीट और ओम प्रकाश राजभर की सुभासुपा को घोसी सीट मिल सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये है कि अगले 24 घंटों में बीजेपी और जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली आरएलडी के बीच यूपी में गठबंधन का औपचारिक ऐलान हो जाएगा. किसान आंदोलन के बीच बीजेपी और आरएलडी के बीच गठबंधन का फैसला विपक्षी दलों के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद से ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने की संभावना जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी शुक्रवार (1 मार्च) को दोपहर के बाद किसी भी समय पहली लिस्ट जारी कर सकती है.
#CMYogi#UPPlitics#RLD#UPNews#Muzaffarnagarnews#UPBJP#Election2024#LoksabhaElection2024,,







