कभी भी जारी हो सकती है बीजेपी की पहली लिस्ट, किस-किस का कटेगा पत्ता !
नई दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीजेपी सूत्रों के अनुसार वाराणसी लोकसभा सीट से एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुक्रवार तड़के समाप्त हुई. भाजपा की पहली लिस्ट को लेकर हुई इस अहम बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों का नाम तय करने से पहले बीजेपी ने पूरा होमवर्क किया है, जिसमें मौजूदा सांसदों के क्षेत्र में बकायदा सर्वे करवाया गया. वहां पर बीजेपी के अलग-अलग नेताओं को भेज कर फीडबैक लिया गया और नमो एप के जरिए भी बीजेपी नेताओं और सांसदों के बारे में जानकारी हासिल की गई. इस बीच बीजेपी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चौंकाने वाले फैसले ले सकती है. प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा है. वहीं, डॉ. हर्षवर्धन और हंस राज हंस को टिकट मिलना मुमकिन नहीं लग रहा है. वहीं मीनाक्षी लेखी और गौतम गंभीर को भी टिकट मिलने की संभावना बहुत कम ही बताई जा रही है.
सूत्रों की मानें तो भाजपा की पहली कैंडिडेट लिस्ट में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 30 नामों पर मुहर लगी है, जिस पर बैठक में चर्चा हुई. इतना ही नहीं, पहली लिस्ट में भाजपा ने यूपी की आधा दर्जन सीटों को सहयोगी दलों के लिए छोड़ दिया है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहली सूची के हर एक उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को पूरा किया गया. इस अहम बैठक के दौरान 18 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने पीएम मोदी के सामने उम्मीदवारों का ब्योरा दिया, जिसके बाद नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई. सबसे खास बात यह थी 18 राज्यों के 350 से भी ज्यादा सीटों पर चर्चा हुई. और उम्मीद यह की जा रही है करीब 120 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द ही हो सकती है. सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बीजेपी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लिस्ट सार्वजनिक को किया जाएगा. पहली सूची में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम शामिल है.
#UPLokSabhaElectionBJP#PMModi#BJP#Election2024#LoksabhaElection2024#BJPCandidatesList2024,







