(स्पोर्ट्स डेस्क)  : रत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा. मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से अजेय बढ़त बना रखी है.  टीम मैनेजमेंट पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में बड़े फेरबदल कर सकती है. भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। गुरुवार को एक प्रेस रिलीज के जरिये बीसीसीआई ने कहा- केएल राहुल, जिन्हें आखिरी टेस्ट में फिटनेस के आधार पर मौका दिया जाना था, वह धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है और उनकी देखरेख के लिए के लंदन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रही है। बोर्ड ने बताया कि जसप्रीत बुमराह जिन्हें चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किया गया था, धर्मशाला में पांचवें टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप 

#INDvsENG#BCCI#Teamindia#INDvsENG5thTest#ICC#IndiavsEngland,