लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : 3 राज्यों में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए आज मतदान जारी है. इनमें उत्तर प्रदेश की 10 सीट, हिमाचल प्रदेश की एक सीट और कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है. यूपी राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मतदान के दौरान सपा के पांच विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इनमें अभय सिंह, राकेश सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी और मनोज पांडेय शामिल रहे। बाद में सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने भी भाजपा प्रत्याशी को वोट देने का एलान किया है। पार्टी के मुख्य सचेतक और ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके अलावा चार अन्य सपा विधायकों ने भी जय श्रीराम के उद्घोष के साथ क्रॉस वोटिंग कर डाली. मतदान शुरू होते ही समाजवादी पार्टी में भगदड़ मच गई.  यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हो रहे मतदान में बीजेपी ने 8 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जबकि समाजवादी पार्टी से 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में राज्यसभा के लिए मुकाबला काफी रोचक बन गया है.

समाजवादी पार्टी से जाया बच्चन और रामजी लाल सुमन की जीत तय मानी जा रही है. क्योंकि अपना दल कमेरावादी और सपा की सहयोगी पल्लवी पटेल ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उन्होंने PDA के उम्मीदवार रामजीलाल सुमन को वोट किया है. वोट से पहले उनकी अखिलेश यादव से फ़ोन पर गहमा गहमी भी हुई थी. सपा के तीसरे नंबर के प्रत्याशी पूर्व आईएएस अलोक रंजन की सीट फांसी है. इसके अलावा बीजेपी के सभी प्रत्याशी सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंग्ज, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, और आगरा के मेयर नवीन जैन की जीत पक्की बताई जा रही है.

वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "बीजेपी सभी आठ सीटें जीतेगी. आज यह स्पष्ट हो गया कि समाजवादी पार्टी कुनबे में अंतर्कलह का स्तर क्या है. अगर देश के विकास के लिए किसी ने बीजेपी प्रत्याशियों को वोट दिया होगा तो हम उसका स्वागत करते हैं, राज्यसभा चुनाव पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा के आठ उम्मीदवार हैं, सभी जीतकर दिल्ली जाने वाले हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, 'हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है.

#CMYogi#AkhileshYadav#RajyaSabhaChunav#RajyaSabhaElection#UPNews#RajyaSabhaElection2024#UPRajyaSabhaElection,