(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लम्बे समय से क्रिकेट से दूर हैं. वो विश्व कप 2023 के बाद से खेलते नहीं दिखे हैं, दरअसल मोहम्मद शमी वनडे विश्व कप 2023 से एंकल की चोट से जूझ रहे थे। टू्र्नामेंट के दौरान उन्होंने दवाईयों के जरिए अपने दर्द पर काबू पाया और भारत के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 22 फरवरी को अनुभवी गेंदबाज एंकल सर्जरी के लिए लंदन रवाना हुए थे। सोमवार को उनका सफलतापूर्वक ऑपरेशन हो गया जिसकी जानकारी खिलाड़ी ने ट्वीट कर दी। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने उनके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होने की कामना की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप  साहस के साथ इस चोट पर काबू पा लेंगे जो आपके लिए बहुत अभिन्न है।"

मोहम्मद शमी की सफल सर्जरी हो गई है, इस स्टार बॉलर ने खुद सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. बता दें कि शमी एंकल इंजरी के चलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज से भी बाहर थे. हालांकि, उन्हें मैदान पर लौटने में अभी समय लगेगा. मोहम्मद शमी ने पिछले साल नवंबर 2023 में खेले गए ODI ओवर वर्ल्ड कप में इंजरी के चलते शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट चटकाए थे. वही मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 में भी नहीं खेल पाएंगे .

 

#BCCI#Sportsnews#MohammedShami,