खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को राज्य विधानसभा परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने इसका एलान किया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह के पद से इस्तीफा के बाद हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार संकट में आ गई है. प्रेस वार्ता के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. उन्होंने सीएम सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लगातार विधायकों की आवाज दबा रही थी. उन्होंने कहा, ‘राज्य के मौजूदा हालात चिंताजनक हैं. हालांकि हम इसकी चर्चा करेंगे कि इस घटनाक्रम का बैकग्राउंड क्या है? कांग्रेस के पास जनमत है. पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य सिंह भावुक होकर रोने लगे। कहा कि वीरभद्र छह बार सीएम रहे, लेकिन रिज पर उनकी प्रतिमा के लिए जगह नहीं मिली। इससे आहत हूं। कहा कि जनता  से चर्चा के बाद आगामी फैसला लूंगा और कहा कि राज्यपाल को इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में मंत्री रहते हुए भी उन्हें कई बार नीचा दिखाने की कोशिश की गई।

#HimachalPoliticalCrisis#HimachalRajyaSabhaElection2024#HimachalNews#VikramadityaSingh,