यूपी में भाजपा को मिली बड़ी कामयाबी, भाजपा के सभी 8 राज्यसभा उम्मीदवार जीते
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली हैं , भाजपा के सभी 8 राज्यसभा उम्मीदवार जीत गये हैं, भाजपा के सभी 8 उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है। बता दें कि पहले से ही दावा हो रहा था कि राज्यसभा चुनाव में सपा के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। बता दें कि यूपी की 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार होने की वजह से वोटिंग कराई गई थी। सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी के आठ विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है और भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया है। नतीजों की घोषणा होने के बाद यूपी विधानसभा में नारे लगे. बीजेपी समर्थकों ने जमकर नारेबाज़ी की. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के कुल 10 सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें से भाजपा के अमरपाल मौर्या, तेजवीर सिंह, आरपीएन सिंह, साधना सिंह, साधना सिंह , सुधांशु त्रिवेदी, संगीता बलवंत और संजय सेठ ने जीत हासिल कर ली है। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से रामजी लाल सुमन और जया बच्चन ने चुनाव जीता है।
#RajyaSabhaElectionsResults2024#CMYogi#AkhileshYadav#RajyaSabhaChunav#RajyaSabhaElection#UPNews#RajyaSabhaElection2024#UPRajyaSabhaElection,







