WPL 2024 में बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकेट से रौंदा
(स्पोर्ट्स डेस्क) : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने महिला प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। उसने मंगलवार को टूर्नामेंट के पांचवें मैच में गुजरात जाएंट्स को आठ विकेट से हराया। पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से पटखनी दी। गुजरात से मिले 108 रन के लक्ष्य को आरसीबी ने 12.3 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 27 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए। आरसीबी ने 12.3 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को जीत लिया। आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने 27 गेंदों का सामना किया और 27 चौके लगाए। मंधाना की पारी में एक छक्का भी शामिल है। सब्बिनेनी मेघना 28 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहीं।
#RCBvsGG#WPL 2024#BCCI#WPL#RCB,







