देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी हैं, भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी हैं , भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 11 राज्यों से 74 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इससे पहले पार्टी ने 2 मार्च को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में आज हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने गढ़वाल सीट पर पूर्व सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी तो हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है। वहीं, अभी तक गढ़वाल सीट से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और हरिद्वार से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। इन नामों के एलान के साथ उत्तराखंड में सभी सियासी अटकलों पर विराम लग गया। हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा गढ़वाल से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के टिकट कट गए हैं।

#Anilbaluni#Trivendrasinghrawat#BJP#BJPCandidatesFirstList#BJPCandidateList#LokSabhaChunav2024#PMModi#Election2024#BJP1stListof195Candidates,