खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का कल ऐलान होगा. चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेगा।  लोकसभा चुनाव 2024 अप्रैल-मई के बीच छह से सात चरणों में कराए जा सकते हैं. खुद चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लोकसभा और राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कल यानी शनिवार को की जाएगी. चुनाव आयोग ने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर कहा, ‘लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.’ लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी एलान हो सकता है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे या नहीं? यह भी कल साफ हो जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि नई लोकसभा का गठन इसके पहले होना होगा. 

 

#EC#Elections2024#loksabhaElection2024#LokSabhaChunavDate2024,