(बॉलीवुड डेस्क): भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की तबियत खराब बताई जा रही है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी की गई है. इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट भी किया है। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आप सभी का बहुत धन्यवाद'। अमिताभ के ट्वीट को पढ़कर कयास लगाया जा रहा है कि अभिनेता शायद ऑपरेशन के बाद अपने शुभचिंतकों का आभार जता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन या उनकी टीम से इस विषय में कोई खुलासा नहीं किया गया है

#AmitabhBachchanHospitalized#AmitabhBachchanHealth#Bollywoodnews#Entertainmentnews#AmitabhBachchan,