(स्पोर्ट्स डेस्क): दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी शुक्रवार को चोट के कारण आईपीएल के 17वें सीजन से बाहर हो गए। कैपिटल्स ने एनगिडी की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया है। लुंगी एनगिडी आईपीएल के नए सीजन से पहले बाहर होने वाले दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले हैरी ब्रूक ने भी अपना नाम वापस ले लिया था. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, 'प्रोटियाज तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के लिए रिलीज कर दिया है. वह पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहे हैं.' उन्होंने अब तक आईपीएल में 14 मैच खेले हैं और 25 विकेट लिए हैं। 10 रन देकर चार विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही है। वह इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

#IPL 2024#IPL#BCCICricketnews#DelhiCapitals,