लोकसभा चुनाव 2024 का बजा बिगुल, 19 अप्रैल को पहला चरण, 4 जून को आएंगे नतीजे
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया हैं, इसी क्रम में चुनाव आयोग ने आज यानि शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि 97 करोड़ से अधिक मतदाता लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं. मतदान के लिए निर्वाचन आयोग देश भर में 10.5 लाख मतदान केंद्र स्थापित करने की तैयारी कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में 100 साल से ऊपर के 2.18 लाख मतदाता, जबकि 88.5 लाख दिव्यांग मतदाता हैं. इसी तरह से 85 साल से ऊपर के कुल 82 लाख वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. लोकसभा चुनावों के कुल मतदाताओं में 49.7 करोड़ पुरुष वोटर्स और 47.15 करोड़ महिला वोटर्स हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ' 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा... इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की दिव्यांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं...'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कहना है, 'चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है...हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे...'मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग उन 4M (बाहुबल, धन, गलत सूचना और एमसीसी उल्लंघन) से निपटने की दिशा में काम कर रहा है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मार्ग में बाधा डालते हैं.

उत्तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे
चार राज्यों – कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा, मणिपुर – में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि छत्तीसगढ़ और असम में चीन चरणों में वोटिंग होगी. इसी तरह से ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड में चार चरणों में… महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर में पांच चरणों में और उत्तर प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल में सात चरणों में वोट डाले जाएंगे.
किस राज्य में कितने चरणों में होगा मतदान
22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक चरण में मतदान होगा. अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्ष्यद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखंड में सिंगल फेज में वोट डाले जाएंगे. कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में दो-दो चरण में वोट पड़ेंगे. छत्तीसगढ़ और असम में तीन-तीन चरण में वोटिंग होगी. ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में चार-चार चरण में मतदान होगा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में पांच-पांच चरण में वोटिंग होगी. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात-सात चरणों में वोटिंग होगी.
कितने चरण में होगा मतदान
- 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे.
- दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा और 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
- 7 मई को तीसरा चरण होगा जिसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीट पर मतदान होगा.
- 13 मई को तीसरे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोड डलेंगे.
- 20 मई को पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होगा
- 25 मई को छठे चरण में सात राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर वोट डाला जाएगा.
- सातवां चरण 1 जून को होगा और 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा.
उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान
पहला चरण: 8
दूसरा चरण: 8
तीसरा चरण: 10
चौथा चरण: 13
पांचवां चरण: 14
छठा चरण: 14
सातवां चरण: 13
#ElectionCommission#LokSabhaElection2024Date#EC#Elections2024#loksabhaElection2024#LokSabhaChunavDate2024,







