लखनऊ,देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा हो गयी है . इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच 7  चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी. वही यूपी में 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान होगा, 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। सात मई को तीसरा चरण होगा। 13 मई को चौथा चरण होगा। 20 मई को पांचवां चरण होगा। छठा चरण 25 मई को होगा।एक जून को सातवां चरण में मतदान होगा। चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, जिसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के अंतर्गत 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा. इसी तरह से 7 मई को तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 13 मई को चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर, 20 मई को पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर, 25 मई को छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर, जबकि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
 

यूपी की 80 सीटों में से किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान 

पहला चरण 
अधिसूचना: 20 मार्च 
नामांकन: 27 मार्च
नाम वापसी: 30 मार्च
मतदान: 19 अप्रैल 
सीटें: आठ
कहां वोटिंग: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत

दूसरा चरण 
अधिसूचना: 28 मार्च 
नामांकन: 4 अप्रैल
नाम वापसी: 8 अप्रैल
मतदान: 26 अप्रैल 
सीटें: आठ 
कहां वोटिंग: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा

तीसरा चरण 
अधिसूचना: 12 अप्रैल
नामांकन: 19 अप्रैल
नाम वापसी: 22 अप्रैल
मतदान: 7 मई
सीटें: दस 
कहां वोटिंग: (संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली)

चौथा चरण
अधिसूचना: 18 अप्रैल
नामांकन: 25 अप्रैल
नाम वापसी: 29 अप्रैल
मतदान: 13 मई
सीटें: 13
कहां वोटिंग: (शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा,  कन्नौज,  कानपुर,  अकबरपुर,  बहराइच)

पांचवां चरण
अधिसूचना: 26 अप्रैल
नामांकन: 3 मई 
नाम वापसी: 6 मई
मतदान: 20 मई
सीटें: 14
कहां वोटिंग: मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा

छठा चरण
अधिसूचना: 29 अप्रैल
नामांकन: 6 मई 
नाम वापसी: 9 मई
मतदान: 25 मई
सीटें: 14
कहां वोटिंग: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही 

सातवां चरण
अधिसूचना: 7 मई
नामांकन: 14 मई 
नाम वापसी: 17 मई
मतदान: 1 जून
सीटें: 13
कहां वोटिंग: महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रोबर्ट्सगंज

चुनाव के ऐलान के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज से प्रारंभ हो रहे 'महापर्व' आम चुनाव में आप सभी मतदाताओं का हार्दिक अभिनन्दन. पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्पों से समवेत होते हुए आज पूरे देश में जन गण का मन #PhirEkBaarModiSarkar की गूंज से ओतप्रोत है. जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से 'अबकी बार NDA 400 पार' के संकल्प की सिद्धि अवश्य प्राप्त होगी. प सभी मतदाता इस महायज्ञ में 'मतदान' रूपी आहुति देकर इसे सफल बनाएं. भारत माता की जय!

#PhirEkBaarModiSarkar#UPElection2024#ElectionCommission#LokSabhaElection2024Date#EC#Elections2024#loksabhaElection2024#LokSabhaChunavDate2024,