मोहम्मद शमी टी20 विश्व कप से बाहर, आईपीएल में भी खेलना मुश्किल
(स्पोर्ट्स डेस्क): संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हाल ही में एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसके बाद से ही टी20 वर्ल्ड कप में उनकी वापसी पर संशय बना हुआ था. अब बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने उनकी वापसी पर अपडेट दे दिया है. जय शाह ने बताया, 'शमी की सर्जरी हो गई है और वे भारत वापस आ गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है.' भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट और टी20 सीरीज सितंबर में खेली जाएगी. ऐसे में उनका आईपीएल 2024 में भी खेलना मुश्किल है।आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है.
#BCCI#Teamindia#MohammedShami#T20worldcup2024,







